काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ना धन दौलत है मांगी ना उपहार माँगा है,

ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,

ओ मोहन मुरली वाले तेरा प्यार माँगा है,

इतना दे मुझे सहारा दिखला दे तेरा द्वारा,

पवन तेरे चरणों में कर लू गा नाथ गुजरा,

मैंने चरणों की सेवा का अधिकार माँगा है,

ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,

जग कितना ही जोर लगाए तू बंधन में ना आये,

एक प्यार की गांठ लगे तो तू ऊखल से बांध जाये,

बस दिल ने तेरे प्यार का संचार माँगा है,

ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,

हम सब के सामने रोये ना किसी ने आंसू धोये,

जिस को भी गॉव दिखाए उसने ही शूल चुबोहे,

इस लिए तेरा कन्हैया आधार माँगा,

ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,

अब दया दीं पर कर दे तुझको न भूलू वर दे,

रजनी गजे सिंह के दिल में तू ज्ञान की जोती भर दे,

प्यासी आँखों ने तेरा दीदार माँगा है,

ओ काली कमली वाले तेरा प्यार माँगा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।