हर ग्यारस पे मुझको मेरे श्याम बुलाते हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर ग्यारस पे मुझको मेरे श्याम बुलाते हैं,

वो हाथ पकड़ मेरा खाटू ले जाते हैं,

जिसकी खातिर दुनिया, दिन रात तरसती है,

वहां अमृत की बरखा, हर रोज बरसती है।

(वो रहमत के प्याले )॥,भर भर के पिलाते हैं,

वो हाथ पकड़ मेरा.........

मुझे ठोकर लगते ही, वो व्याकुल हो जायें,

कुछ काम करे ऐसा, होठों पे हंसी आए।

(वो मेरे मन की बातें)॥,पहचान जाते हैं,

वो हाथ पकड़ मेरा.........

दिलदार दयालु है, इक पल में पिघल जाए,

इक बार नज़र डालें, किस्मत ही बदल जाए।

(ऐ "पाल" तेरी कश्ती) ॥ वो पार लगाते हैं,

वो हाथ पकड़ मेरा.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।