कलियों मे राम मेरा किरणो मे राम है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

कलिओं मे राम मेरा, किरणों मे राम है।

धरती गगन मे मेरे प्रभु का धाम है॥

कहाँ नहीं राम है…

प्रभु ही की धूप छाया, प्रभु की ही चांदनी।

लहरों की वीना मे है प्रभु जी की रागिनी॥

कहाँ नहीं लिखा मेरे रघुवर का नाम है॥

वहीं फूल फूल मे है, वहीं पात पात मे।

रहता है राम मेरा, सब ही के साथ मे॥

मेरा रोम रोम जिसको करता प्रणाम है॥

वो चाहे तो एक घडी मे चाल पवन की रुक जाए।

वो चाहे तो पल भर मे ही ऊँचा पर्वत घिस जाए॥

उस की दया दे पत्थर मे भी फूल रंगीला खिल जाए।

वो चाहे तो पथ भूले को राह सच की मिल जाए॥

उस की दया से बनता सब ही का काम है॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।