हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम:

हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम,

हम भी तुमको दिल दे बैठे,

जग पावन नाम जपे धड़कन,

तेरी प्रीत से झोली भर बैठे,

हे मर्यादा पुरूषोत्तम राम,

हम भी तुमको दिल दे बैठे---

इक आश तुम्ही विश्वाश तुम्ही,

बस तुम ही तो हो मेरे खेवनहार,

जब से प्रभु प्रीत लगी तुमसे,

मद मोह किनारा कर बैठे,

हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम,

हम भी तुमको दिल दे बैठे---

दस शीश विनाशक राम तुम्ही,

हो कंस संहारक श्याम तुम्ही,

युग युग में ले अवतार प्रभु,

उद्धार धरा का कर बैठे,

हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम,

हम भी तुमको दिल दे बैठे---

रघुकुल नन्दन राम तुम्ही,

हो गोकुल के घनश्याम तुम्ही,

कभी सरयू तट कभी यमुना तट,

प्रभु सीता राधा संग बैठे,

हे मर्यादा पुरुषोत्तम राम,

हम भी तुमको दिल दे बैठेे-ll

आभार: ज्योति नारायण पाठक

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।