वोह कौन सा ऐसा दाता है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

वोह कौन सा ऐसा दाता है जो बिन मांगे दे जाता है,

वो मेरा साई बाबा है जो बिन मांगे दे जाता है,

वो कौन सा नाता है जो सब का साथ निभाता है,

वो मेरा शिरडी वाला है जो सबका साथ निभाता है,

वो कौन सा ऐसा बाबा है जो सब धर्मो का ज्ञाता है,

वो मेरा साई बाबा है जो सब धर्मो का ज्ञाता है,

वो कौन है बाबा दुनिया में जो सबका भाग्येभिदाता है,

वो मेरा साई बाबा है जो सबका भाग्येभिदाता है,

वो कौन करिश्माई बाबा जो नीम को मीठा करता है,

मेरा साई बाबा मेरा शिरडी वाला वो करिश्माई साई जो नीम को मीठा करता है,

वो श्रद्धा और सबुरी का जो मंतर दिलो में भरता है,

वो साई श्रद्धा सबुरी का मंतर दिलो में भरता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।