मेरे सारे पलछिन सारे दिन

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सारे पलछिन सारे दिन

तरसेंगे सुन ले तेरे बिन

तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा

अगले बरस आना है, आना ही होगा

तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा

अगले बरस आना है, आना ही होगा

देखेंगी तेरी राहे,

प्यासी प्यासी निगाहे

तो मान ले, तू मान भी ले

तू कहना मेरा

लौट के तुझे आना है,

सुन ले कहता दीवाना है

जब तेरा दर्शन पाएंगे,

चैन तब हमको पाना है

मोरया मोरया, मोरया रे

बाप्पा मोरया, मोरया मोरया रे

मोरया मोरया, मोरया रे

बाप्पा मोरया, मोरया मोरया रे

हो खुशियों के दिन हो, के गम का जमाना

दिल बस लेता है नाम तेरा

तेरे ही कारण है जीवन सुहाना

तुही तो मन में तन मन में बसा

हर घडी ध्यान रहे तेरा

मै हु तेरा चाहने वाला

जपता हु तेरी माला

तो मान ले, तू मान भी ले,

तू कहना मेरा

लौट के तुझे आना है,

सुन ले कहता दीवाना है

जब तेरा दर्शन पाएंगे,

चैन तब हमको पाना है

मोरया मोरया मोरया रे

बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे

मोरया मोरया मोरया रे

बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे

तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा

अगले बरस आना है आना ही होगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।