लग जाएगी लगन धीरे धीरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लग जाएगी लगन धीरे धीरे,

सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे,

प्रेम दिखा तू मीरा के जैसा,

कर ले भरोसा कर्मा के जैसा,

जुड़ जायेगा ये मन धीरे धीरे,

सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे,

धना का बन के आया था हाली,

खेतो की इसने की थी रुखानी,

खिल जायेगा चमन धीरे धीरे,

सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे,

अर्जुन श्री का कर ले समपर्ण ,

चरणों में करदे खुद को तू अर्पण,

धड़क उठेगी अगन धीरे धीरे,

सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे,

दिल को लगा ले चरणों में प्यारे,

हर्ष रहे गा संग ये तुम्हारे,

महसूस छुवन धीरे धीरे,

सांवरे से होगा मिलन धीरे धीरे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।