जोड़ी का जवाब नही,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा हमारी गोरी गोरी संवाला सलोना घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम

के जोड़ी का जवाब नही,

राधा हमारी चुनरी वाली,

कमली वाले घनश्याम के,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा हमारी नथनी वाली,

हारो वाला घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा ने पेहनी लाल लाल साडी,

पीताबर वाले घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा हमारी चूडियो वाली,

बंसी वाले घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा हमारी भोली भाली,

नटखट है घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा हमारी बरसानी वाली,

गोकुल वाले घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा को भावे दूध मलाई,

माखन मिश्री घनश्याम,

के जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

राधा हमारी गोरी गोरी,

संवारा सलोना घनश्याम,

जोड़ी का जवाब नही,

संवाला सलोना घनश्याम...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।