बाबा तेरा साथ रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरा साथ रहे ॥

खुशियों की हो सुबह,

चाहे गम की रात रहे,

बाबा तेरा साथ रहे...

मैं कही पे भी रहु मुझपे हो तेरी नजर,

तेरी छाया में कटे मेरे जीवन का सफर,

हर घड़ी हर पेहर हाथो में हाथ रहे,

बाबा तेरा साथ रहे ...

जिस तरफ देखु प्रभु तेरा ही नजारा हो,

तेरा हर प्रेमी मुझे प्राणो से प्यारा हो,

उम्र भर दिल में वस् एक यही जज्बात रहे,

बाबा तेरा साथ रहे...

मैं तो आउ न कभी दुनिया के धोखे में,

जन्मो जन्मो तक प्रभु तेरा ही होके मैं,

हर जनम में प्रभु तुमसे मुलाकात रहे,

बाबा तेरा साथ रहे ....

मुझसे छूटे न कभी सेवा का काम प्रभु,

जोड़े रखना तू सदा मुझसे अपना नाम प्रभु,

इतनी सी अर्ज है सोनू की ये बात रहे

बाबा तेरा साथ रहे ....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।