किसी की नैया का मांझी बन जाता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किसी की नैया का मांझी बन जाता है,

किसी के जीवन का साथी बन जाता है,

जो प्यार करता है उसका बन जाता है,

श्याम की नैया श्याम ही माजी इसकी रजा में दुनिया है राजी,

इनकी दया से ही साहिल मिल जाता है,

किसी की नैया का मांझी बन जाता है,

किसी के जीवन का साथी बन जाता है,

जिस ने बनाया कन्हैया को साथी जीवन में बिपदा कभी नहीं आती,

विपदा से पहले तो ये खुद आ जाता है,

किसी की नैया का मांझी बन जाता है,

किसी के जीवन का साथी बन जाता है,

संजू कन्हैया प्रेम का भूखा मेरे सँवारे की प्रेम है पूजा,

ये प्रेम की खातिर कुछ भी कर जाता है,

किसी की नैया का मांझी बन जाता है,

किसी के जीवन का साथी बन जाता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।