बड़ा डिसेंट सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा डिसेंट सांवरिया एक्सीलेंट सांवरिया ,

कलयुग के देवों का प्रेसिडेंट सांवरिया,

यह चाहे तो पल भर में पत्थर पर फूल उगादे,

आंधी तूफान रोक सके ना रेत पर नाव चला दे,

उसे निभावे करे जो एग्रीमेंट सांवरिया.....

सारे जग में ढूंढ लो जाकर मिले ना ऐसा कोई बाबा,

अर्जी तय कर देता साहिब खुलती किस्मत सोई बाबा,

भाव देख कर देता है पेमेंट सांवरिया........

कोई भी चिंता फिक्र नहीं है जो इसका हो जावे.,

खाली झोली भर जाती है श्याम श्याम जो गाए,

बाबरा करता सेवा परमानेंट सांवरिया.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।