कर्मो का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कर्मो का फल तो बन्दे तुझे भोगना पड़ेगा।

लेकिन यह साईं शक्ति कुछ दर्द कम करेगी,

कुछ अपने सर पे लेगी, कुछ तेरे सर रहेगा॥

आया है तू जहाँ से, जायेगा तू वहीँ पर,

पूछेगा आसमां जब तुने क्या किया ज़मी पर।

तू अभी से सोच रखियो, उसे क्या जवाब देगा॥

औरो को क्या दिया है, औरो से क्या लिया है,

शिकवो के साथ तुने कभी शुक्र भी किया है।

जिस दिन हिसाब होगा, उस वक्त क्या करेगा॥

तन की सजावटो में जो मन को भूल बैठा,

समझो के अपने साईं भगवन को भूल बैठा।

तेरा यह हाल है तो, इसी हाल में रहेगा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।