खोल दिया भंडार खाटू वाले ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खोल दिया भंडार खाटू वाले ने ,

कर दियां माला माल खाटू वाले ने,

यु लखदातार कहावे दुनिया माँगन ने आवे ,

भर भर झोली ले जावे गुण श्याम धनी का गावे,

लीले वाले ने कर दियां माला माल खाटू वाले ने,

खोल दिया भंडार खाटू वाले ने ....

ये जो चाहे सो देता और वापिस भी नहीं लेता,

अपने भक्तों की किस्मत अपने हाथो लिख देता,

जग रखवाले ने कर दियां मालामाल खाटू वाले ने,

खोल दिया भंडार खाटू वाले ने ......

कलयुग पे राज करे के है भक्तो के काज करे है,

पप्पू शर्मा भक्तो के सिर पे ताज धरे है,

बंसी वाले ने कर दियां मालामाल खाटू वाले ने.

खोल दिया भंडार खाटू वाले ने

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।