श्याम चरणों में देदो ठिकाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम चरणों में देदो ठिकाना मुझे कुछ ना और चाहिए संवारे,

दौलत शोहरत बंगला न गाडी मुझको न चाहिए लखदातारी,

अपनी भक्ति का देदो खजाना मुझे न कुछ और चाहिए,

हर पल लव पे नाम हो तेरा नित उठ दर्शन श्याम हो तेरा,

मुझे अपना बना ले दीवाना मुझे न कुछ और चाहिए,

जब तक मेरी सांस हो तन में श्याम रहो तुम मेरे मन में,

इस कदर साथ मेरा निभाना मुझे न कुछ और चाहिए,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।