आपकी किरपा से घर बार चलता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आपकी किरपा से घर संसार चलता है,

प्रेम से भोजन हमें दो वक़्त मिलता है,

जब से तेरी पूजा की है देखा ये अंजाम,

काम जो अटके पड़े थे बन गए वो काम,

करके तेरी नौकरी परिवार चलता है,

प्रेम से भोजन हमें दो वक़्त मिलता है

ना है चिंता ना फ़िक्र है आप का है साथ,

छा गई जीवन में खुशियाँ बीती काली रात,

नाम से तेरे दिन ये उगता है ढलता है,

प्रेम से भोजन हमें दो वक़्त मिलता है

हम गरीबो का सहारा तू हमारा है,

नाव मेरी तू चलाये तो गुजरा है,

आप की मर्जी बिना पता न हिलता है,

प्रेम से भोजन हमें दो वक़्त मिलता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।