लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार,

मुझको मिल जाये बाबा तेरा दीदार,

लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार,

जिसके सिर पे हाथ तुम्हारा है,

रोशन उसका आज सितारा है,

किस्मत तेरे हाथ में मेरी है,

लिख डालो तकदीर क्या देरी है,

तेरी किरपा का बाबा मैं हु हक़ दार,

लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार,

मुझको अपनी पतंग बना लो न जैसे चाहो डोरी हिला लो न,

थामे रखना ये उड़ जाएगी छोड़ न देना ये कट जाएगी,

मैंने सौंपी तुझको डोरी सरकार,

लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार,

प्यार तेरा जो मुझको मिल जाये,

बाल कोई बांका न कर पाए,

हर्ष कहे उपकार मुझे देदो बेटे को अब प्यार जरा देदो,

मुझको है खाटू वाले तेरी दरकार,

लिखने वाले तू लिखदे किस्मत में तेरा प्यार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।