श्याम दिल न दुखाया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम दिल न दुखाया करो,

मेरे घर आया जाया करो,

श्याम दिल न दुखाया करो,

हमसे कैसी शर्म सांवरे,

हमसे कैसी शर्म सांवरे यु न नजरे चुराया करो,

आना तो तेरी मर्जी है श्याम,

मेरी मर्जी से जाया करो,.

एक तरफ़ा निभाते है हम,

थोड़ा तुम भी निभाया करो,

गैर तुम को पवन क्यों कहे,

अपना बन कर दिखाया करो,

मेरे घर आया जाया करो,

श्याम दिल न दुखाया करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।