झूम जाता है मेरा दिल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

झूम जाता है मेरा दिल,

कन्हियाँ तुम को देख कर दिल झूम जाता है,

झूम जाता है मेरा दिल.....

बांकी अदाए चैन चुराये,

तेरी प्यारी बतियाँ मन को लुभाये,

मेरे हम दम तुम हर दम याद आता है,

कन्हियाँ तुम को देख कर दिल झूम जाता है,

कैसा ये रिश्ता तुम्हारा हमारा,

अपना समज के जब भी पुकारा,

चेहरा आँखों के आगे घूम जाता है,

कन्हियाँ तुम को देख कर दिल झूम जाता है,

दीवाना बनाने की कला जानते हो,

दीवाना बना कर ही मानते हो वनवारी दिल तेरे ही गीत गाता है,

कन्हियाँ तुम को देख कर दिल झूम जाता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।