तुम दर्शन हम नैना रामा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तुम दर्शन हम नैना रामा,

तुम दर्शन हम नैना रामा॥

कौशल्या की कोख से तुमने जनम लिया है ऐसे,

सुख समृद्धि की गंगा को मुख से जन्मे जैसे,

सरजू के तट झूम के गायें पल पल आज बधाई,

युग युग अँखियाँ तरसी है अब घडी यह पवन आई

मिल गया मन को चैना रामा

तुम दर्शन हम नैना रामा......

हम जीवन हैं तुम मुक्ति,

हम मरुस्थल तुम जल की धार,

हम स्वार्थ की बूँद हैं रामा,

तुम करना का सिंधु अपार,

हम दीपक तुम ज्योति,

हम संतान है तुम हो पालनहार,

हम आशा विश्वास हो तुम,

हम झांझर हैं तुम झंकार,

तुम सूरज हम रैना रामा

तुम दर्शन हम नैना रामा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।