सब कुछ देना सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सब कुछ देना सांवरे पर अहंकार मत देना,

वरदान हमतो ये हमेशा तुमसे ही माँगा करते है,

सब कुछ देना सांवरे....

क्यों इतराउ मेरा क्या है सब कुछ तो बाबा तूने दिया है,

तेरी दया से चलता गुजरा जब से रेहम तूने मुझपे किया है,

मेरे सांवरे है तेरा कर्म ना आये कभी मेरे मन में हम,

ये सोच के हम डरते है,

तुमसे ही मांगा करते है,

मन चंचल है मन है पापी खोल दे मन के सारे परदे,

मन में घमंड आये कभी न तू इस मन को निर्मल करदे,

मैं करती राहु तेरी बंदगी गुजर ती रहे यु ही ज़िंदगी,

तेरे नाम पे आहे भरते है,

तुमसे ही मांगा करते है,

खाटू वाले दुनिया मुझको तेरा प्रेमी यह पहचाने,

इज्जत शोहरत तुमसे मिली है कुंदन केवल इतना जाने,

यही नजर रखो मुझपर करू चकारी तेरी उम्र भर,

बस तुझसे ही जीते मरते है,

तुमसे ही मांगा करते है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।