हम हाथ उठा कर कहते है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम हाथ उठा कर कहते है हम हो गए खाटू वाले के,

खाटू वाले के नीले वाले के,

हम शीश झुका कर कहते है हम हो गए खाटू वाले के,

मेरा परिवार चलाये ये,

हर ख़र्चा मेरा उठाये ये,

हम पीट ढंढोरा कहते है,

हम हो गए खाटू वाले के,

हम हाथ उठा कर कहते है....

मुझे कहने में संकोश नहीं,

मेरा दाता कोई और नहीं,

हम सब से कहते फिरते है,

हम हो गए खाटू वाले के,

हम हाथ उठा कर कहते है....

पागल कह दो मंजूर मुझे,

चाहे कह दो मगरूर मुझे,

हम पगल बन कर कहते है,

हम हो गए खाटू वाले के,

हम हाथ उठा कर कहते है....

अब भले बुरे का होश नहीं,

कहता है पवन अफसोस नहीं,

अब छोड़ के दुनिया दारी को,

हम हो गए खाटू वाले के,

हम हाथ उठा कर कहते है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।