चाहे जल्दी बदले चाहे धीरे धीरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चाहे जल्दी बदले चाहे धीरे धीरे,

मेरा सांवरिया सरकार बदलता तकदीरे,

भक्तो की तकदीर बदलने का ले रखा ठेका,

कौन खड़ा हो गया सामने कभी नहीं ये देखा,

बदल ता किस्मत ये आंख मीचे मीचे,

मेरा सांवरिया सरकार बदलता तकदीरे,

ये सरकार अगर चाहे तो कारोबार है चमके,

इसकी मर्जी हो जाये तो मिले तरकी जमके,

और दातार सभी इसके निचे निचे,

मेरा सांवरिया सरकार बदलता तकदीरे,

दातारो में इस के जैसा कोई पवन न लागे,

एक से लेकर सो नंबर तक श्याम धनि है आगे,

श्याम आगे आगे सारे पीछे पीछे,

मेरा सांवरिया सरकार बदलता तकदीरे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।