मेरा श्याम दौड़ा आयेगा विश्वाश तू रखियो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

संकट आये मन घबराये चिंता फ़िक्र तू मत करियो,

मेरा श्याम दौड़ा आयेगा विश्वाश तू रखियो,

तू दुःख में इसे पुकारे गा ये दुखड़े दूर भगाये गा,

तू सुख में इसे पुकारे गा जीवन भर मौज उड़ाए गा,

बात तेरे दिल की तू सारी मुरली वाले से कहियो,

मेरा श्याम दौड़ा आयेगा विश्वाश तू रखियो,

ये ऐसा सच्चा साथी है हर दम की साथ निभाए गा,

भवसागर जो नाव अटकेगी माझी बन पार लगाए गा,

बिन पतवार की नाव चलाये मेरो भोलो सांवरियो,

मेरा श्याम दौड़ा आयेगा विश्वाश तू रखियो,

कान्हा पे यकीन अब कर ले तू हर काम तेरा बन जायेगा,

तूफ़ान के आने से पहले तुझे श्याम नजर आ जायेगा,

भवसागर नाव जो अटकेगी माजी बन पार लगाए गा,

ऐसा रक्षक मोहित जब हो तू कभी भी न डारियो

मेरा श्याम दौड़ा आयेगा विश्वाश तू रखियो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।