लड्डू गोपाल मेरा लड्डू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल

छोटा सा है लला मेरा करतब करे कमाल,

सबसे पहले मुझे जगाओ फिर गंगा जल से नेहलाओ,

नई नई पोशाक बनाओ बदल बदल कर के पहनाओ.

केसर चन्दन तिलक लगाओ गल फूलो की माल,

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल

सिर पे मोर मुकत की पगड़ी अमर बांध सोने की तगड़ी,

नए नए आभूषण लाओ प्रेम भाव से मुझे सजाओ,

पैरो में पैजनियां बांधो फिर देखो मेरी चाल,

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल

माखन मिश्री मुझे खिलाओ केसर डाल के दूध पिलाओ,

पापु शर्मा भजन सुनाओ सब मिल कर लाड़ लड़ाओ,

झूमो नाचो गाओ लेकर हाथो में कड़ताल,

लड्डू गोपाल मेरा लड्डू गोपाल......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।