जब वक़्त बुरा किस्मत भी इंकार करती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब वक़्त बुरा किस्मत भी इंकार करती है,

बस एक नजर किरपा की चमत्कार करती है,

सीधी नजर पड़े तो नज़ारे बदल जाते,

तेरी नजर पड़े तो सितारे पटल जाते,

नजरे ही नजर का सपना साकार करती है,

बस एक नजर किरपा की चमत्कार करती है,

इनके हुकम का किस्मत सम्मान करती है,

मेरे श्याम के प्रेमी का वो ध्यान रखती है,

हर कदम पे किस्मत उसका सत्कार करती है,

बस एक नजर किरपा की चमत्कार करती है,

जिस पे नजर पड़ जाये वो तो है खुश नसीब,

मेरा श्याम खुद रखता है उसे अपने दिल के करीब,

इस सच को मोहित दुनिया स्वीकार करती है,

बस एक नजर किरपा की चमत्कार करती है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।