प्रेम तुमसे किया तो गलत क्या किया

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेम तुमसे किया तो गलत क्या किया,

ज़िंदगी ये अब तो तेरे नाम है सँवारे,

लोग कहते है की मैं हु खुश नसीब,

श्याम प्रेमी हु मैं श्याम मेरे करीब,

दिल जो तुमको दिया तो गलत क्या किया,

ज़िंदगी ये अब तो तेरे नाम है सँवारे,

प्रेम में हार का भी अलग है मजा,

कोई समजे ख़ुशी कोई समजे सजा,

चैन भी खो दियाँ तो गलत क्या किया,

ज़िंदगी ये अब तो तेरे नाम है सँवारे,

है भरोसा मुझे श्याम आएंगे जरूर,

प्यार अपना मोहित वो लुटाये गए जरूर,

ये भरोसा किया तो गलत क्या किया,

ज़िंदगी ये अब तो तेरे नाम है सँवारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।