सज धज कर जिस दिन मौत

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सज धज कर जिस दिन मौत की सहजादी आएगी,

ना सोना काम आएगा ना चांदी आएगी,

सज धज कर जिस दिन मौत की सहजादी आएगी,

छोटा सा तू कितने बड़े अरमान है तेरे,

मिटी का तू सोने के सब समान है तेरे,

मिटी की काया मिटी में एक दिन समायेगी,

ना सोना काम आएगा ना चांदी आएगी,

अच्छे किये तूने कर्म तो पाया मानव तन,

अब पाप में क्यों डूबा तेरा ये मन,

ये पाप की नैया तुझे एक दिन डुबोये गी,

ना सोना काम आएगा ना चांदी आएगी,

पर खोल ले पंक्षी तू पिंजरा तोड़ के उड़ जा,

माया महल के सारे बंधन तोड़ के उड़ जा,

कण कण में जिस दिन मौत तेरी गन गुनाये गी,

ना सोना काम आएगा ना चांदी आएगी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।