तेरे जैसा राम भक्त

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ न होगा मतवाला,

एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला,

रतन जड़ित हीरो का हार जब लंका पती ने नजर किया,

राम ने जाना आभूषण है सीता जी की और किया,

सीता ने हनुमत को दे दिया,इसे पेहन मेरे लाला,

एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला,

हार हाथ में लेजर हनुमत घुमा फिरा कर देख रहे,

नहीं समज में जब आया तो तोड़ तोड़ कर फेंक रहे,

लंका पति मन में पछताया पड़ा है बंदर से पाला,

एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला,

हाथ जोड़ कर हनुमत बोले मुझे क्या है कीमत से काम,

मेरे काम की चीज वही है जिसमे बसते सीता राम,

राम नजर ना आये इस में यु बोले अंजनी लाला.

एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला,

इतनी बात सुनी हनुमत की बोल उठा लंका वाला,

तेरे में क्या राम वसे है भरी सबा में कह डाला,

चीर के सीना हनुमत ने श्री राम का दर्श करा डाला,

एक जरा सी बात पे तूने सीना फाड़ दिखा डाला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।