सूंदर तेरी हवेली हो बाबा नाम बड़ा है तेरा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन खाटू श्याम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सूंदर तेरी हवेली हो बाबा नाम बड़ा है तेरा ,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा,

द्वार पे बैठे बजरंगी और गोपी नाथ तेरे संग मैं ,

श्याम बहादुर भक्त आलूसिंह रंगे श्याम तेरे रंग मैं,

मोर छड़ी जो तेरे हाथ वो करती दूर अँधेरा,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा....

ढोल नगाड़े बजे तेरे दर की शोभा प्यारी,

शीश झुकावे तने मनावे दुनिया के नर और नारी,

श्याम कुंड और श्याम बगीची तेरा कई किलो मैं डेरा,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा........

निर्धन धन बलबान हो निर्बल सब तेरी कृपा है ,

जो तेरे चर ना मैं बैठ जा उसकी पूरी मनसा है ,

दुःख बिपदा उसकी भागी तेरा नाम है जिसने टेरा,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा........

प्यारा प्यारा सोडा सोडा मेरा श्याम धणी महाराज ,

नीले घोड़े पे करे सवारी भक्तो का सरताज ,

छोटी वाला है सरण तिहारी और हरीश गावे गुण तेरा,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा..........

सूंदर तेरी हवेली हो बाबा नाम बड़ा है तेरा ,

खाटू जी मैं धाम हो बाबा सब ने आसरा तेरा...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।