छोड़ेंगे ना हम तेरा दवार ओ बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मरते दम नहीं, अगले जनम तक,

अगले जनम नहीं, सात जनम तक,

सात जनम नहीं, जनम जनम तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा दवार ओ बाबा

,

मरते दम तक....

निर्धन को धन वां बनाये ऐसी है तेरी माया,

खेल तेरी शक्ति का जग में कोई समज न पाया,

दुःख के अँधेरे दूर भगाये,

आस का दीपक मन में जलाये,

नाम जापे तेरा साँस है जब तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा दवार ओ बाबा मरते दम तक.......

खाटू में प्रभु आप विराजे सब पर हुकम चलावे बाबा,

भगतो की लाज बचाने बाबा पल भर में आ जावे,

निर्बल को तुम देते सहारा,

सबसे प्यारा श्याम हमारा,

इस धरती से उस अम्बर तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा दवार ओ बाबा मरते दम तक.......

महाभारत में आप ने कृष्ण को शीश का दान दिया है,

खुश हो कर आप को कृष्ण न ये वरदान दिया है,

नील गगन में चाँद और तारे,

रवि की किरणे आरती उतरे पूजा हो तेरी दुनिया है जब तक,,

छोड़ेंगे ना हम तेरा दवार ओ बाबा मरते दम तक....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।