प्रभु इतना ध्यान देना

लखबीर सिंह लक्खा
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

प्रभु इतना ध्यान देना, जब अंत समय आये,

भोले इतना ध्यान देना, जब अंत समय आये,

ओ भोले इतना ध्यान देना, जब अंत समय आये,

दर्शन का दान देना, जब अंत समय आये,

भोले इतना ध्यान देना, जब अंत समय आये।।

भावना मेरे मन की भावुक होकर बोली,

इस मन में वास करे भोले की छवि भोली,

भक्तो सा मान देना भक्तो सा मान देना,

जब अंत समय आये दर्शन का दान देना,

जब अंत समय आये.....

बाघंबर हो तन पे भस्मी हो रची अंग में,

आना भोले बाबा मैया को ले संग में,

प्रभु मुक्ति दान देना भोले मुक्ति दान देना,

जब अंत समय आये भोले इतना ध्यान देना,

जब अंत समय आये.......

हो मरने का चित में ना भय करता हूँ मैं तुमसे विनय,

चरणामृत देकर के कर देना मुझको अभय,

भक्ति का दान देना भक्ति का ज्ञान देना,

जब अंत समय आये दर्शन का दान देना,

जब अंत समय आये.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।