मेरे बाबा ने बाँधी कमाल पगड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा ने बाँधी कमाल पगड़ी,

थोड़ी केसरियां थोड़ी सी लाल पगड़ी,

लाल पगड़ी कमाल पगड़ी,

पचरंगी बाबा की पगड़ी रंगाई,

सूरज की किरणे है इसमें समाई,

तेरे भक्तो में फेके है जाल पगड़ी,

थोड़ी केसरियां थोड़ी सी लाल पगड़ी,

मोर पंख तेरी पगड़ी में सोहे,

जिस पे तिलंगी मन सबका मोहे,

कही कर देना जादू संभाल पगड़ी,

थोड़ी केसरियां थोड़ी सी लाल पगड़ी,

पगड़ी से पल भर भी आंखे हटे न ,

अर्श किसी की वैरी नज़रे लगे न ,

आज हमको भी करदे निहाल पगड़ी,

थोड़ी केसरियां थोड़ी सी लाल पगड़ी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।