आपकी मैं क्या कहु

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आपकी मैं क्या कहु खाटू वाले श्याम,

आप ही बनाते पल में मेरे हर काम,

दुनिया की ठोकरों में कब से था पड़ा,

मिला आप का सहारा हो गया खड़ा,

आप की मैं क्या कहु नीले वाले श्याम,

आप ही बनाते पल में मेरे हर काम,

खुश नसीब हु मैं मुझको आप जो मिले,

मेरे उजड़े गुलशन में फूल है खिले,

आप की मैं क्या कहु खाटू वाले श्याम,

आप ही बनाते पल में मेरे हर काम,

जो भी चाहा पाया वही तेरे दवारे है,

सब कुछ मिला मुझको तू जो मेरे साथ है,

आप की मैं क्या कहु मेरे बाबा श्याम,

आप ही बनाते पल में मेरे हर काम,

भूल जाना भूल मेरी दिल से तुम सभी,

भूल से भी भूलना न पना को कभी,

आप की मैं क्या कहु खाटू वाले श्याम,

आप ही बनाते पल में मेरे हर काम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।