तुमने किसी नसीब को बदले हुए देखा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुमने किसी नसीब को बदले हुए देखा है,

देखो दयालु श्याम ने ये काम कर दियां है,

दरबार का नियम है बिगड़ी हुई बनाना,

जा कर पता करो तुम आकर मुझे बताना,

फैला जो इसके आगे दामन जो भर गया है,

तुमने किसी नसीब को बदले हुए देखा है,

इस के भरोसे छोड़ दे नैया संभाल लेगा,

तूफ़ान जब भी आये तुझको निकाल लेगा,

आया जो इसके दर पे,इंसा वो तर गया,

तुमने किसी नसीब को बदले हुए देखा है,

बन जा दीवाना तू भी दिलदार की दया का,

बनवारी इस यहाँ ने बतला तुझे दिया क्या,

चरणों का दास जो है जीवन सवर गया है,

तुमने किसी नसीब को बदले हुए देखा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।