भजाओ साईं नाम की ताली

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सारे जग में साईं नाम की है हर बात निराली,

भजाओ साईं नाम की ताली ॥

श्रिष्टि का आधार है साईं,

करुना मई सरकार है साईं,

साईं नाम है जिस रसना पर उसने भक्ति पा ली,

भजाओ साईं नाम की ताली,......

प्रेम सुधा बरसाने वाला करुना रस झलकाने वाला,

तन मन शीतल कर जीवन में भर देगा खुशहाली,

भजाओ साईं नाम की ताली .....

किरपा द्रिष्टि जिस पर कर देता जीवन खुशियों से भर देता,

मन उपवन में फूल खेले और महके ढाली ढाली,

भजाओ साईं नाम की ताली ...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।