कहे तोसे मैया

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कहे तोसे मैया ये तोहरी पुजरिया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया,

मगन अपनी धुन में, रहेला मैया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया.......

शुबह शाम आऊँ, तोरे दरश पाऊँ,

तोहरी शरणियाँ में, नेहिया लगाऊँ,

पीपल की छइयाँ तले, ये तोहरी मंदिरिया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया.......

बीच भँवर में , अटकी मोरी नैया,

बिन तेरे मैया, कोई न खैवेया,

आकर तु पार लगा दे, मोरी नैया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया.......

मोहे लागे प्यारे, सभी रंग तिहारे,

दु:ख सुख हर पल, रहना संग हमारे,

दरदवा को बाँटे, कोई न मैया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया......

कहे तोसे मैया, ये तोहरी पुजरिया,

पल पल याद आवे, तोहरी मैया.......

प्रभाकर कुमार

माँ काली मंदिर, मालवीया नगर सोहजाना , गिद्वौर, जमुई बिहार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।