वो तेरे पास ही खेलता है सदा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो तेरे पास ही खेलता है सदा तू उसे देख पाने की कोशिश तो कर,

एक आवाज में सामने आएगा तू उसको भुलाने की कोशिश तो कर,

प्रीत कर रब से मन अपना जोड़ कर,

जग की सब वासनाओ को छोड़ कर,

तू बस इतना कर आह में दर्द भर,

दर्द की ही जुबा को समझता है वो ,

दर्द दिल में जगाने की कोशिश तो कर,

वो तेरे पास ही खेलता है सदा

श्याम का तू भजन कर लगन से,

श्याम की और चल सच्चे मन से,

एक कदम तू चले सो कदम वो चले,

वो गले से लगाए तुझे दौड़ के,

तू जरा पास आने की कोशिश तो कर,

वो तेरे पास ही खेलता है सदा

कितना सस्ता है सौदा संसार में,

श्याम विकता है थोड़े से प्यार में,

गजे सिंह प्यार कर श्याम दातार से,

प्यार के अंसियो में वो बेह आये गा तू आंसू बहाने की कोशिश तो कर,

वो तेरे पास ही खेलता है सदा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।