देखो देखो उजाले की पहली किरण

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

देखो देखो उजाले की पहली किरण,

देखो धरती पे उतरा है साई गगन,

सारे चेहरों में इक ताजगी आ गई,

चुप लवो पे एक रागनी आ गई,

धूम सी मच गई झूम उठा चमन,

देखो देखो उजाले की पहली किरण......

हाथ उठने लगे है दुआ के लिए,

जागने लगे पड़े हम खुदा के लिए,

जो थे मले हुए उजले उनके बदन,

देखो देखो उजाले की पहली किरण.....

जबसे साई चरण से जबी मिल गई,

यु लगा था आसमां से ज़मी मिल गई,

हर किसी को मिला है अपना पण,

देखो देखो उजाले की पहली किरण.....

मन को थोड़ा टटोला तो शक्ति मिली,

साई दौलत तुझे कितनी सस्ती मिली,

अब ना टूटे कभी जो ये लगी लगन,

देखो देखो उजाले की पहली किरण.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।