तीनो लोक में नाम महान

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तीनो लोक में नाम महान है भोले शंकर का,

शंकर का जी भोले का

तीनो लोक में नाम महान है भोले शंकर का......

कोई कहे कैलाशपति है,

बड़ा सुन्दर वो अस्थान,

है भोले शंकर का तीनो लोक मे नाम महान......

कोई कहे उन्हें गौरी शंकर,

दो रूप में एक समान,

है भोले शंकर का तीनो लोक मे नाम महान.....

कोई कहे जटाधारी उनको,

करे भक्तो का कल्याण,

है भोले शंकर का तीनो लोक मे नाम महान....

कोई कहे औघड़ बम भोले,

है भांग धतूरा पान,

है भोले शंकर का,तीनो लोक मे नाम महान.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।