मुझे सब कुछ तूने दे दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे सब कुछ तूने दे दिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

मुझे आशीष तुमने दे दिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

मुझे दुनिया से क्या काम मेरी मंजिल तेरा धाम मैं हो गया तेरा गुलाम,

चरणों में तुमने ले लिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

मुझे सब कुछ तूने दे दिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

मैं धन दौलत न मांगू ना मांगू चांदी सोना,

मैं तो बस बाबा मांगू तेरे दिल का छोटा कोना,

तेरे दिल कोना मिल गया अब क्या मांगू क्या मांगू,

मुझे सब कुछ तूने दे दिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

तेरी भक्ति मेरा जीवन तेरी पूजा मेरा जीवन,

तेरे दर्शन मेरा जीवन तेरी सेवा मेरा जीवन,

मैं तुझपर अर्पण हो गया मैं क्या मांगू क्या मांगू,

मुझे सब कुछ तूने दे दिया अब क्या मांगू क्या मांगू,

जब कोई साथ नहीं था तब तूने साथ निभाया,

जब हाथ सभी ने खींचा तब तूने हाथ बढ़ाया,

तू मेरा साथी बन गया अब क्या मांगू क्या मांगू,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।