सपने में रात में आया मुरली वाला री

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सपने में रात में आया मुरली वाला री,

मेरे दिल में बस गयो श्याम जपू मैं माला री ,

वो बोला सुन मेरी राधा माई तेरे बिना हू आधा

मेरी बंसी तुझे पुकारे आ दौड़ी यमुना किनारे॥

ग्वाल बाल में प्यारा कृष्ण काला री,

मेरे दिल में बस गयो श्याम जपू मैं माला री,

वो झूले कदम की डारी मैं संग में झूलन वारी,

रंग रसिया श्याम मुरारी करे मीठी बतियां प्यारी ॥

जादू सा मो पे करता वो नंदलाला री

मेरे दिल में बस गयो श्याम जपू मैं माला री….

मेरा हाथ पकड़ के डोले नैनन की भाषा बोले

मैं हो गयी श्याम दीवानी मोहे दे गयो खास निशानी ॥

मेरा खो गयो खेलें में कान का बाला री

मेरे दिल में बस गयो श्याम जपू मैं माला री ….

वो नटखट नन्दकिशोरा छलिया गोकुल का छोरा,

सपने में आन सातवे फिर चैन मुझे न आवे,

मेरे मन का कमल खिलावे श्याम गोपाला री,

मेरे दिल में बस गयो श्याम जपू मैं माला री,

सपने में रात में आया मुरली वाला री,

मेरे दिल बस गयो श्याम जपू मै माला री......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।