जपे जा राधे राधे रेट जा राधे राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

यह दो अक्षर का नाम, नाम यह आता बड़े ही काम,

जपे जा राधे राधे, रेट जा राधे राधे।

राधा नाम मिटावे बाधा,

गुप्त रहस्यमयी नाम है राधा।

यह शास्त्र वेदों का सार,

नाम कर देता भव से पार॥

राधा नाम अमंगल हारी,

परमानद परम सुखकारी।

राधा नाम परम धन धाम,

नाम यही टेरत निसदिन श्याम॥

राधा नाम की मस्ती भारी,

चडी रही दिन रात खुमारी।

राधा नाम बड़ा अनमोल,

नाम रस दे हृदय पट खोल॥

रोम रोम यही नाम रमा ले,

राधा राधा सुन ले गाले।

भलो लागे ना मुख में चाम,

मदुर रसना से ले तू नाम॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।