मेरा बाबा तो सबका प्यारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये तीन बानो का धारी केशव का है अवतारी,

सारी दुनिया जाने है मेरे श्याम की लख दातारी,

मेरा बाबा तो सबका प्यारा है,

हारो का सहारा है,

जो हार गया दुनिया से वो इसकी शरण में आता,

हारी हुई बाजी केवल मेरा श्याम जीतता,

हारो का श्याम सहारा कहता है ये जग सारा,

अपने भगतो की भगति ये प्रेम में खुद भी हारा,

मेरा बाबा तो सबका प्यारा है......

मेरे श्याम चरण में अपना जो भी जीवन कर देता,

उसका तो सब संकट मेरा श्याम धनि हर लेता,

संकट को हरने वाला भगतो का है रखवाला,

सेठो का सेठ निराला मेरा श्याम है खाटू वाला,

मेरा बाबा तो सबका प्यारा है......

खाटू की धरती पर है मेरे श्याम का भवन निराला,

भक्तो पर प्यार लुटाता ये मोर विनन्दन लाला,

खाटू की पवन धरती तकदीर यहाँ पर खुलती,

कलयुग में केवल शर्मा मेरे सांवरियां की चलती,

मेरा बाबा तो सबका प्यारा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।