साईं बाबा की शरण

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं बाबा की शरण लेले मेरे चंचल मन,

तेरा होगा सफल मानव जीवन,

जिस का नहीं है कोई खिवैयाँ पार करे वो उसकी नैया,

निर्बल का बलशाली बाबा साई निर्धन का धन,

तेरा होगा सफल मानव जीवन,

उच्च नीच का भेद न जाने जाट पात की बात न माने,

एक ही नाता प्रेम का समजे जो है अनमोल रतन,

तेरा होगा सफल मानव जीवन

शिरडी तीरथ धाम सभी का बिगड़ा बने काम सभी का,

उस माटी का तिलक लगा ले पड़े यहाँ साई के चरण,

तेरा होगा सफल मानव जीवन,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।