मैं तो जपु सदा तेरा नाम

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो जपु सदा तेरा नाम विनायक दया करो,

द्वार खड़े है भक्त तुम्हारे,

अपनी दया के खोलो द्वारे,

पूरण हो सब काम,

विनायक दया करो...

भजन कीर्तन गाउँ में तेरा,

नित उठ ध्यान में ध्याऊँ तेरा,

हे प्रथम पूज्य भगवान,

विनायक दया करो...

साधु संत की संगती देना,

नाम अपने की रंगती देना,

हे गौरीसुत नाथ,

विनायक दया करो....

मेरे मन की ज्योत जगा दो,

मुझको अपनी शरण लगा लो,

पंहुचा दो निज धाम,

विनायक दया करो....

मैं तो जपु सदा तेरा नाम,

विनायक दया करो...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।