पहले मन को साफ़ करो

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

पहले मन को साफ़ करो,

फिर साई का ध्यान धरो,

फिर वो तेरी सुनेगा लाखो में तुझको चुनेगा,

पहले मन को साफ़ करो,

मन में तेरे कपट भरा है मुख से मीठा बोले,

फिर कैसे सचदानंद साई द्वार दया का खोले,

मन वाणी को एक करो कर्मो को भी नेक करो,

फिर वो तेरी सुनेगा लाखो में तुझको चुनेगा,

पहले मन को साफ़ करो,

गैरो के दुःख में जो अपने खुद के दुःख को भूले,

वो अपने शुभ कर्मो से साई के दिल को छू ले,

सबसे सदवेहवार करो दुश्मन से भी प्यार करो,

फिर वो तेरी सुनेगा,लाखो में तुझको चुनेगा ,

पहले मन को साफ़ करो,

जग का स्वामी अंतरयामी साई भोला भाला,

भोले पण पर मोहित होता सतगुरु शिरडी वाला,

रब से मत तकरार करो हर गलती स्वीकार करो,

फिर वो तेरी सुनेगा,लाखो में तुझको चुनेगा,

पहले मन को साफ़ करो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।