दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुःख दूर करेंगे राम,

किये जा तू जग में भलाई का काम तेरे दुःख दूर करेगे राम,

सच का है ये पद ये धर्म का मार्ग संबल संबल के चलना प्राणी,

पग पग पर है यहाँ रे कसौटी कदम कदम पर गुर बानी,

मगर तू दावा ढोल न तेरी सब पीड़ हरेगे राम,

दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले,

क्या तूने पाया क्या तूने खोया क्या तेरा लाभ है क्या हानि,

किसका हिसाब करेगा वो ईश्वर तू क्यों फ़िक्र करे ओ प्राणी,

तू बस अपना काम किये जा तेरा भंडार भरे गे राम,

दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।