अमीरी का पर्दा उठा के देखो

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

अमीरी का पर्दा उठा के देखो फकीरो की रहो में आकर के देखो,

भुला दोगे दुःख सारे तुम ज़िंदगी के साई से नजरे मिला के तो देखो,

साई राम साई राम तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम,

मेरा साई बाबा दुःख हर लेता झोलियाँ भरता सबकी और प्यार देता,

उधि को माथे पे लगाके तो देखो साई की गलियों में तो जा कर के देखो,

साई राम साई राम तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम,

बाबा के मुखड़े पे जो नूर लाया,

भक्तो की श्रद्धा है की साई मुस्कुराया,

साई से रिश्ता बना कर तो देखो,

शिरडी की गलियों में तो जाकर के देखो,

साई राम साई राम तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम,

पाओ में छाले है मुखड़े पे लाली,

ईद मनाते साई मनाते दिवाली,

महोबत की कलियाँ खिला कर तो देखो,

फकीरो की रहो में आकर के देखो,

साई राम साई राम तेरा नाम तेरा नाम तेरा नाम आये मेरे काम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।