हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हे काल के पंजे से बाला बचाओ ओ मेहंदीपुर वाले,

हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम मेहंदीपुर वाले,

बाला घाटे वाले बिगड़े बनादे मेरे काम रे,

बालाजी तेरे भक्तो पे कोई विपता जब भी पड़ी है,

तूने ही तो बनके खवैया नैया पार करि है,

करे रात दिन तेरा ध्यान मेहंदीपुर वाले,

बाला घाटे वाले बिगड़े बनादे मेरे काम रे

बाला जी तेरे चरणों में आकर ये दरवख़ास्त लाई,

तुम ही इन नैनो में बसे हो कुछ न देता दिखाई,

सारी दुनिया करे तेरा गुणगान मेहंदीपुर वाले,

बाला घाटे वाले बिगड़े बनादे मेरे काम रे,

हे सबके काज सवारे बाला तेरे दर जो आये क्यों मेरी ही वारी बाला इतनी देर लगाए,

मेरे बिगड़े काम बने दो मुझको वरदान मेरा भी इस जग में बाला थोड़ा तो हो नाम,

तुम कितने बलकारी बाबा तुम हो संकट हारी,

प्यारे हनुमाना है बलवाला जय जय कार तुम्हारी,

बाला सच्ची भक्ति से तो तू प्रशन हो जाये,

हम भी कबसे बाला खड़े है दर पे शीश झुकाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।