लड्डू राम नाम का खा ले

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लड्डू राम नाम का खा ले, तेरा हो जागा कल्याण ll

भर भर बुकटे मेहंदीपुर में, बाँट रहे हनुमान,

लड्डू राम नाम का खा ले........

राम नाम का यह लड्डू भई, हनुमान ने खाया ll

सीता राम है वसे रोम में, सीना फाड़ दिखाया,

लड्डू राम नाम का खा ले........

यह लड्डू भिलनी ने खाए, हो गई राम दीवानी ll

रोज़ झोंपड़ी साफ़ करे और, रोज़ छिड़कती पानी,

लड्डू राम नाम का खा ले........

जिसने भी यह खाया लड्डू, चमत्कार दिखलाया ll

पत्थर की बनी अहिलिया नारी, सुंदर हो गई काया,

लड्डू राम नाम का खा ले........

छोटा सा राणा ओम प्रकाश को, यह ही लड्डू भाए ll

बाला जी की सेवा करके, वहां के भक्त कहाए ,

लड्डू राम नाम का खा ले........

ऋषि महात्मा सन्यासी भई, यह ही लड्डू खाते ll

जय भगवान भी यह लड्डू हाँ, भई गुरु मुरार से लाते,

लड्डू राम नाम का खा ले........

अपलोड करता- अनिल भोपाल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।